भीगे अक्षर ओंस के कतरे
सोच धरा पे बिखरे बिखरे
बादल पवन पंखेरू जैसे
नील गगन पे किसने चित्रे
बहते उड़ते खिलखिलाते
हर मोड़ पे निखरे निखरे
फूल से कोमल कांच सरीखे
कैसे कैसे जिया में उतरे
पग पग छेड़ें करें गुदगुदी
यहाँ वहां रहते हैं उकरे
मायाजाल ये डालें ऐसा
उफ़ मेरे ना मुख से उचरे
पिघली रहती इनके गिरदे
'महक' भी अक्षरमाला सिमरे
आह बहुत खूबसूरत कविता लिखी
ReplyDeleteदिल की गहराई से लिखी गयी एक सुंदर रचना , बधाई
ReplyDeleteसुंदर रचना..
ReplyDeleteawesome...!
ReplyDeleteसुन्दर भावपूर्ण रचना, बधाई।
ReplyDelete